{"_id":"63a0bb58a1c2821b881765e5","slug":"case-filed-against-18-laborers-on-the-orders-of-the-court-kaushambi-news-ald34865035","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कोर्ट के आदेश पर 18 मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कोर्ट के आदेश पर 18 मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
चायल। चरवा कोतवाली क्षेत्र के भीटी गांव स्थित हीरा ईंट भट्ठे के मालिक को मजदूरों ने छह लाख रुपये का चूना लगा दिया। मजदूरी के नाम पर पैसे लेकर काम नहीं करने के मामले में परेशान भट्ठा मालिक ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर चरवा पुलिस ने सभी नामजद 18 मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी मजदूर चित्रकूट, कौशाम्बी और फतेहपुर जनपद के रहने वाले हैं।
प्रयागराज के करैली निवासी खालिद अफजल चरवा कोतवाली क्षेत्र के भैरव भीटी गांव में हीरा ईंट भट्ठे का संचालन करते हैं। मालिक खालिद अफजल का आरोप है कि उन्होंने तीन साल पहले भट्ठे पर मजदूरी के लिए चित्रकूट, कौशांबी और फतेहपुर जनपद से 18 मजदूरों को करीब छह लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि मजदूरी का पैसा पहले लेने के बाद सभी मजदूर काम करने से मुकर गए।
पैसा मांगने पर मजदूरों ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उन्होंने अदालत का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर चरवा कोतवाली पुलिस ने 18 मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर चरवा आलोक कुमार का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। सभी 18 मजदूर चित्रकूट, कौशाम्बी और फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।