फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed after 10 days in dispute over dyeing

रंग डालने को लेकर हुए विवाद में 10 दिन बाद मुकदमा दर्ज

Tue, 05 Apr 2022 07:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Case filed after 10 days in dispute over dyeing
कस्बे के बुद्धपुरी मोहल्ले में होली के बाद 25 मार्च को रंग डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि एक पक्ष के दबंगों ने दूसरे पक्ष के युवक व उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की थी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। घटना के 10 दिन बाद पुलिस ने नामजद छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुद्धपरी मोहल्ला निवासी देवा सोनी ने बताया कि 25 मार्च को वह घर पर मौजूद था। इस दौरान गल्ला मंडी निवासी सुंदरम केसरवानी, पवन केसरवानी, ईशु, मनीष केसरवानी, आनंद जायसवाल व पालजी उसके घर पर पहुंचकर रंग डालने लगे। जब उसने रंग डालने से मना किया तो सभी ने गालीगलौज की। आरोप कि विरोध करने पर सभी ने लाठी डंडे से उसे पीटा। बीचबचाव करने आई उसकी मां, भाभी व बहन के साथ भी आरोपियों ने मारपीट व अभद्रता की। शोरगुल होने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बीचबचाव किया तो आरोपी भाग निकले। घटना की तहरीर उसी दिन पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने जांच के बाद सोमवार को सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed