फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case against unknown in Ram Kishan murder case

कौशाम्बी : राम किशन हत्याकांड में अज्ञात पर मुकदमा, मां की तहरीर पर अज्ञात कातिलों पर केस दर्ज

Sat, 26 Mar 2022 08:18 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2022 08:18 PM IST
सार

मंगलवार सुबह अजुहा के समीप स्थित ससुर खदेरी नदी के पास एक युवक का शव मिला था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को सरायअकिल कोतवाली के चिरारी गांव की माधवी ने शव की शिनाख्त अपने पति रामकिशन के रूप में की।

विज्ञापन
Case against unknown in Ram Kishan murder case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज-कानपुर राजमार्ग में मंगलवार सुबह अजुहा के समीप गोली मार कर मौत के घाट उतारे गए रामकिशन के मामले में पुलिस ने अज्ञात कातिलों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक की मां की तहरीर पर की है। अवैध संबंधों को लेकर हत्या का शक जाहिर किया जा रहा है। इधर, पुलिस का कहना है कि उसके हाथ अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन



मंगलवार सुबह अजुहा के समीप स्थित ससुर खदेरी नदी के पास एक युवक का शव मिला था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को सरायअकिल कोतवाली के चिरारी गांव की माधवी ने शव की शिनाख्त अपने पति रामकिशन के रूप में की। बताया कि उसका पति वाराणसी का रहने वाला है।

विज्ञापन

पुलिस ने किया जल्द खुलासे के पर्दाफाश का दावा

उन लोगों ने लव मैरिज की थी। शादी के बाद रामकिशन उसके साथ प्रयागराज के बघाड़ा में रहता था। माधवी के मुताबिक 19 मार्च को वह उज्जैन गई थी। इस दौरान पता चला कि सोमवार को उसका पति घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में सोशल मीडिया से अजुहा में शव मिलने की जानकारी पर वह यहां पहुंची थी।


शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि रामकिशन की गोली मारकर हत्या की गई है। इस मामले में बृहस्पतिवार को वाराणसी से आई रामकिशन की मां डाली रानी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। घटना के बाबत सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह का कहना है कि पुलिस खुलासे के काफी करीब है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed