{"_id":"621bccdcee6ff472ef68e0b7","slug":"case-against-those-who-made-videos-viral-after-voting-kaushambi-news-ald3279041185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के बाद वीडियो वायरल करने वालों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के बाद वीडियो वायरल करने वालों पर मुकदमा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम से चुनाव की जानकारी लेते हैं कर्मचारी
- फोटो : KAUSHAMBI
मतद विधानसभा चुनाव के लिए कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में रविवार को 55 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जांच के बाद सभी मामले निस्तारित कर दिए गए। वहीं मतदान के बाद वीडियो वायरल करने वाले दो युवकों के खिलाफ सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मुकदमा दर्ज कराया है।
जनपद के 1329 पोलिंग बूथों पर रविवार की सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू कराया गया। कई स्थानों पर ईवीएम के न काम करने की वजह से कुछ देर तक मतदान प्रभावित रहा। कंट्रोल रूम में 55 लोगों ने शिकायत दर्ज कराईं। विधानसभा चायल के पोलिंग बूथ भगवानपुर बहुंगरा में ईवीएम खराब होने की वजह से निर्धारित समय पर मतदान शुरू नहीं होने की शिकायत आई।
सूचना पर जोनल मजिस्ट्रेट ने दूसरी ईवीएम भेज कर मतदान शुरू कराया। विधानसभा चायल के बूथ संख्या 407 में मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित रहा। बूथ संख्या 242 की ईवीएम मशीन खराब थी। इस वजह से डेढ़ घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। निर्धारित समय पर मतदान नहीं शुरू होने से मतदाताओं में नाराजगी दिखी। बरेली जनपद के सपा युवजन सभा अध्यक्ष ने कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई कि विधानसभा सिराथू के बूथ संख्या 311 पर बीजेपी के एक नेता मतदाताओं को गुमराह कर कमल के फूल में वोट डलवा रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच कराई तो शिकायत गलत पाई गई। विधानसभा सिराथू के बूथ संख्या 378, 333, 558 व 910 पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें आईं। यहां पर दूसरी मशीन भेज कर चुनाव शुरू कराया गया। विधानसभा मंझनपुर के बूथ संख्या 250 में ईवीएम खराब होने की शिकायत मिली।
जिला प्रशासन ने मशीन को ठीक करा कर मतदान शुरू कराया। नगर पंचायत सिराथू के कृष्ण कुमार व अजुहा निवासी प्रशांत केसरवानी ने वोट डालने के बाद ईवीएम मशीन की फोटो के साथ वीडियो वायरल कर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार के निर्देश पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मतदान के बाद गोपनीयता भंग करने के आरोप में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
सरैया पोलिंग बूथ पर रिजर्व ईवीएम मशीन को लेकर हंगामा
क्षेत्र के रामपुर धमावां मजरा सरैया पोलिंग बूथ में एक ईवीएम रिजर्व रखी गई थी। बूथ पर अतिरिक्त ईवीएम देखकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि यहां पर फर्जी मतदान कराया जा रहा है। सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व सैनी कोतवाली प्रभारी तेज प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि एक अतिरिक्त मशीन बूथ पर रखी गई है। यदि कोई मशीन खराब होती है तो इससे मतदान कराया जाएगा। पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ।