फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case against Hydra driver for hitting the bus of Himachal devotees

Kaushambi News: हिमाचल के श्रद्धालुओं की बस में टक्कर मारने में हाइड्रा चालक पर केस

Fri, 31 Jan 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 31 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Case against Hydra driver for hitting the bus of Himachal devotees
हिमाचल के श्रद्धालुओं की बस में टक्कर मारने के आरोपी हाइड्रा चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, हादसे में जख्मी श्रद्धालुओं का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के थाना व कस्बा धर्मपुर निवासी धनीराम ने बताया कि उसके भाई बब्लू के पास निजी बस है। 27 जनवरी को वह सोलन जिले के अर्की से अपनी बस पर 29 श्रद्धालुओं को एक गाइड व एक सहायक के साथ लेकर प्रयागराज के महाकुंभ नगर के लिए निकले थे।
विज्ञापन

27 जनवरी की शाम फतेहपुर-कौशाम्बी बार्डर पर कनवार गांव के पास नेशनल हाईवे पर आगे जा रहे हाइड्रा चालक ने बिना इंडीकेटर दिए अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे श्रद्धालुओं की बस हाइड्रा से भिड़ गई थी। हादसे में बस सवार सभी श्रद्धालु जख्मी हो गए थे। जिनका इलाज आज भी सीएचसी सिराथू और मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर बुधवार को कौशाम्बी आए धनीराम ने सैनी कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया ने बताया कि नंबर के आधार पर हाइड्रा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed