{"_id":"5e9f44248ebc3e90525e009d","slug":"cardholders-will-get-one-kilo-of-gram-in-lockdown-kaushambi-news-ald2739334183","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में कार्डधारकों को मिलेगा एक किलो चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में कार्डधारकों को मिलेगा एक किलो चना
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सरकारी राशन की दुकानों से मई में होगा वितरण
27 मार्च 2020 तक बने कार्डधारक ही होंगे लाभान्वित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्डधारकों को अब अरहर दाल नहीं बल्कि एक-एक किलो चना मिलेगा। मुफ्त में मिलने वाले इस चने का वितरण मई महीने में सभी सरकारी राशन की दुकानों से किया जाएगा। इससे जिले के तकरीबन तीन लाख कार्डधारक परिवार लाभान्वित होंगे।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन में सरकार की तरफ से गरीब परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। पहले अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो मुफ्त राशन दिया गया। उसके बाद 15 अप्रैल से सभी कार्डधारकों को प्रति व्यक्ति पांच किलो की दर से मुफ्त चावल मुहैया कराया जा रहा है। 16 अप्रैल को सरकार ने मुफ्त चावल लेने वाले कार्डधारकों को मई महीने में एक-एक किलो अरहर दाल फ्री में देने का एलान किया था, लेकिन किन्हीं कारणों से मंगलवार को फैसला बदलकर सरकार ने अरहर दाल की जगह चना वितरित कराने का निर्णय लिया। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने बताया कि शासन का पत्र मिला है। पत्र में 27 मार्च 2020 तक जारी कार्डधारकों को एक-एक किलो नि:शुल्क चना मुहैया कराने का निर्देश मिला है। हालांकि मई में वितरित किए जाने वाले चने के लिए अभी तारीख निर्धारित नहीं की गई है। डीएसओ ने बताया कि इससे तकरीबन तीन लाख कार्डधारक लाभान्वित होंगे।
---------
टोकन सिस्टम से होगा वितरण
मंझनपुर। कोटे की दुकानों में देखा जा रहा है कि ग्रामीणों की भीड़ जुटने से शारीरिक दूरी बिगड़ जा रही है। लिहाजा मुफ्त चना वितरण के दौरान कोटे की दुकान में शारीरिक दूरी बनी रहे, इसके लिए खाद्य आयुक्त ने टोकन व्यवस्था लागू करने के लिए कहा है। ताकि एक समय पर दुकान में एक-एक मीटर की दूरी बनाकर सिर्फ पांच लोग ही मौजूद रह सकें।
विज्ञापन
-------
259450 कार्डधारकों को मिल चुका मुफ्त चावल
मंझनपुर। सरकारी राशन की दुकानों से कार्डधारकों को मुफ्त चावल मुहैैया कराया जा रहा है। डीएसओ ने बताया कि 15 अप्रैल से चालू वितरण कार्य में अब तक 259450 कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो की दर से चावल वितरित किया जा चुका है। चावल वितरण का कार्य अभी 26 अप्रैल तक जारी रहेगा।
----
अंत्योदय व नि:शक्तों के लिए आखिरी दो दिन विशेष वितरण
मंझनपुर। अंत्योदय कार्डधारकों एवं नि:शक्तों के लिए पूर्ति विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। इनके लिए 25 व 26 अप्रैल को विशेष वितरण की व्यवस्था की गई है। डीएसओ ने बताया आखिरी दो दिन सिर्फ इन्हीं वर्गों को कोटे की दुकान से मुफ्त चावल बांटा जाएगा। इस बाबत सभी कोटेदारों को निर्देशित कर दिया गया है।