फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Car crushes grandmother and child, death

कार ने दादी और बच्चे को कुचला, मौत

Sat, 23 Nov 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Car crushes grandmother and child, death
Car crushes grandmother and child, death - फोटो : KAUSHAMBI
कार ने दादी और बच्चे को कुचला, मौत
विज्ञापन

कार बैक करने के दौरान हुआ हादसा, वाहन चालक फरार
सूचना पर पुलिस ने कार को कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। कोतवाली क्षेत्र के दारानगर गांव में शुक्रवार सुबह बैक करने के दौरान अनियंत्रित हुई कार ने घर के बाहर बैठी दादी व पोते को कुचल दिया। शोर मचाने पर चालक कार लेकर आगे भागा, लेकिन कार खाई में पलट गई। चालक कार छोड़कर भाग निकला। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दारानगर गांव निवासी राकेश चंद्र मिश्रा पान विक्रेता हैं। राकेश के घर के समीप अध्यापक आनंद नारायण पाठक का मकान है। आनंद की कार राकेश चंद्र के दरवाजे पर ही खड़ी रहती है। शुक्रवार सुबह राकेश की मां प्रेमा देवी (65) पत्नी कल्याण चंद्र मिश्रा अपने पोते शिव ओम (सात माह) पुत्र राकेश चंद्र को घर के बाहर चारपाई पर खिला रही थी। इसी दौरान आनंद नारायण कहीं जाने के लिए कार बैक करने लगे। कार का कांच बंद होने के कारण वह लोगों की चीख-पुकार नहीं सुन सके और कार पीछे चारपाई पर बैठे दादी-पोते पर चढ़ गई। एहसास होने पर आनंद ने कार आगे की तरफ बढ़ाई तो वह रफ्तार में होने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद आनंद नारायण मौके से भाग निकले। स्थानीय लोग गंभीर रूप से जख्मी प्रेमा व उसके पोते को अस्पताल ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि शिव ओम के पिता राकेश की तहरीर पर आनंद नारायण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed