फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Car collides with dumper paramedical college owner loses his life

Kaushambi News: डंपर से टकराई कार, पैरामेडिकल कॉलेज संचालक की चली गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Car collides with dumper paramedical college owner loses his life
मृतक डॉ. अनिल सिंह
थाना क्षेत्र के हिनौता गांव के सामने मंगलवार को हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रहा डंपर एक कार से टकरा गया। हादसे में पैरामेडिकल कॉलेज संचालक डॉ. अनिल सिंह (75) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सरसवां सीएचसी ले गई। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले धाता थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी डॉ. अनिल सिंह राजापुर स्थित पैरामेडिकल कॉलेज का संचालन करते थे। मंगलवार को वह कार से घर लौट रहे थे। वह हिनौता गांव के सामने हाईवे पर पहुंचे कि मंझनपुर की ओर से विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना के समय माैजूद लोगाें की सूचना पर महेवाघाट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल डॉ. अनिल सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसवां पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया था। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर चालक का पीछा कर उसे हिरासत में ले लिया। डंपर को भी कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक डॉ. अनिल सिंह

मृतक डॉ. अनिल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed