फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Car collided with standing truck, seven people of same family serious

Kaushambi News: खड़े ट्रक से भिड़ी कार, एक ही परिवार के सात लोग गंभीर

Tue, 09 May 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 09 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Car collided with standing truck, seven people of same family serious
वाराणसी से बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर घर लौट रहे कार सवार हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा सोमवार दोपहर प्रयागराज के सोरांव इलाके में हुआ। घायलों को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के महमदपुर निवासी राजेश केसरवानी परिवार के सात सदस्यों के साथ कार से रविवार को वराणसी गए थे। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। कार राजेश का बड़ा बेटा अनुराग चला रहा था। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सोरांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार पीछे से टकरा गई। हादसे में राजेश, उनकी पत्नी ज्ञानती देवी, बेटा अनुराग, बहू श्रद्धा केसरवानी, बेटी नेहा केसरवानी व दो बच्चे रौनक (5) व नित्या (2) भी जख्मी हो गए। घटना को देख ढाबे पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed