{"_id":"6955830178aea8e7060c0aa1","slug":"call-to-strengthen-the-clean-india-mission-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-134377-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करने का आह्वान
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़े का समापन हुआ। पखवाड़े का मकसद स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करना रहा।
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डाॅ. अजय कुमार ने बताया कि 16 से 31 दिसंबर तक चले स्वच्छता पखवाड़े में स्वच्छता शपथ, जागरूकता कार्यक्रम, कचरा प्रबंधन व रिसाइक्लिंग, किसान दिवस का आयोजन, सार्वजनिक स्थलों की सफाई और श्रमदान जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और सतत विकास की आधारशिला है। इस मौके पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अमित केशरी, शेषनाथ यादव, प्रदीप कुमार, विनयधर शुक्ला आदि मौजूद रहे।