फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cabinet Minister Ashish Patel assured the victim's family of justice

Kaushambi News: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने पीड़ित परिवार को न्याय का दिलाया भरोसा

Thu, 04 Sep 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 04 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Ashish Patel assured the victim's family of justice
पीड़ित परिवार का हाल जानते कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल। स्रोत- ग्रामीण
फतेहपुर जनपद के धाता कोतवाली के अजरौली गांव में हुए हत्याकांड के पीड़ित परिवार से बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल कार्यकर्ताओं के साथ घर जाकर मिले। उन्होंने मृतक केशपाल पटेल के बेटे विजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिवार ने कैबिनेट मंत्री से सीओ खागा के बारे में शिकायत करते हुए कहा कि उनकी तहरीर बदल दी गई है और सीओ खागा को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

इस पर कैबिनेट मंत्री ने सभी के समक्ष डीजीपी लखनऊ और एडीजी प्रयागराज से निष्पक्ष जांच कराने की बात कर भरोसा दिलाया कि उनके रहते पूरी जांच निष्पक्ष रूप से होगी। इसके बाद मंत्री ने एसडीएम खागा को बुलाकर निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को आवास योजना के तहत घर दिलवाया जाए।
विज्ञापन

साथ ही थानाध्यक्ष धाता को घायलों के कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने और परिवार को असलहा लाइसेंस दिलवाने के आदेश दिए। मंत्री ने बीरभवन और रामलखन सिंह के घर जाकर भी उनका हालचाल जाना एवं न्याय का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बिंदीकी विधायक जय कुमार जैकी, विधायक आर.के. पटेल (मडियाहूं), विधायक जीत लाल पटेल (विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़), दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम लखन पटेल, पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट कांति कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष चित्रकूट राम सिया पटेल, राष्ट्रीय सचिव खागा प्रभारी जवाहरलाल पटेल, प्रदेश सचिव अजीत चांसलर, खागा विधानसभा अध्यक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह, रुद्र सिंह, चंदन सिंह, सूरज सिंह, उपेंद्र सिंह, दुर्ग विजय सिंह, रमेश सिंह, प्रेम सिंह, देवेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, आशु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed