फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   .... Bye bye bye my Imam

....अलविदा अलविदा मेरे इमाम अलविदा

Sun, 25 Oct 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 25 Oct 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/सिराथू/करारी (कौशाम्बी)। अलविदा अलविदा मेरे इमाम अलविदा...शाहे इमाम अलविदा...इन्हीं मातमी बोलों के बीच शनिवार को कर्बला में अकीदत के फूल दफन कर दिए गए। इससे पहले मुहर्रम की दसवीं पर जिले के विभिन्न कस्बों के इमाम बारगाह से ताजिया उठाए गए। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने रास्तेभर नौहाखानी, सीनाजनी और जंजीरी मातम किया।
विज्ञापन


दस मुहर्रम की सुबह होते ही अजाखानों से हाय हुसैन, हाय हुसैन की सदाओं ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। सजे अजाखाने वीरान हो गए। अलविदा अलविदा या हुसैन अलविदा की सदाएं दिनभर सुनाई देती रहीं। पूरे दिन अजादारों ने इमाम चौक और इमाम बारगाह में ताजिए रखकर अपने गम का इजहार किया। दोपहर दो बजे मंझनपुर, करारी आदि अन्य कस्बों से ताजिए उठने शुरू हुए। ताजिया लेकर जुलूस की शक्ल में कर्बला की ओर निकले अजादार इस दौरान रास्तेभर नौहाखानी, सीनाजनी और जंजीरी मातम करते रहे। करारी में इमाम चौक से पहला ताजिया उठा। इसके बाद हुसैनिया शरीफाबाद, अंसारगंज आदि से ताजिए उठाए गए। ताजिया लेकर निकले जुलूस में शामिल अजादार मातम करते हुए कर्बला की तरफ चले।
विज्ञापन


जहां जावेद रिजवी, रौशन करारवी, फुरकान रिजवी आदि ने मर्सिया पढ़ा। रौशन करारवी ने पढ़ा...शह बोले सकीना से बीबी न बुका करना, हम जाते हैं मरने को तुम सदमा न सिवा करना...। इसी तरह सिराथू के दारानगर स्थित  मरहूम जग्गन मियां, मरहूम लाल मियां और कासिम हुसैन, चौक से डॉ हासिम,  मरहूम हबीब साहब, डॉ एजाज हुसैन आदि के इमाम बारगाह से अलम व ताबूत बरामद हुआ। इमाम बारगाह से ताजिया लेकर जुलुस कर्बला पहुंचा। जहां अकीदत के फूल दफन किए गए। सादीपुर और कटरा से ताजिया लेकर या अली, या हुसैन करते हुए जुलूस कर्बला पहुंचा। रास्ते में बाकर अली ने नौहा पढ़ा और अकीदतमंदों ने जंजीर का मातम किया। इसी तरह से भरवारी, मूरतगंज, पश्चिमशरीरा, सरायअकिल, पुरखास, मनौरी, कडा, अलीपुर जीता, दरियापुर जीता आदि स्थानों पर भी जुलूस निकालकर लोगों ने इमाम की याद ने आंसू बहाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed