फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Byahu be bled knockout

भयाहू को पीटकर किया लहूलुहान

Sun, 21 Jun 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Sun, 21 Jun 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। पुरानी रंजिश में हुई कहासुनी के दौरान डिहवा मनौरी गांव के युवक ने भयाहू को पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर जुटे परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच बचाव किया। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के डिहवा मनौरी गांव की सुमन देवी पत्नी दिनेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह वह घर में थी। बच्चे बाहर खेल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उसका जेठ घर के सामने आकर पुरानी रंजिश में उससे झगड़ा करने लगा। उससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इल्जाम है कि कहासुनी के दौरान ही गुस्से में आकर युवक ने विवाहिता पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से वह लहूलुहान हो गई। विवाहिता और उसके बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग आ गए। लोगों ने बीच बचाव करके विवाहिता की जान बचाई। लोगों के आने पर जेठ उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। परिवार के लोगों ने पिटाई से जख्मी विवाहिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट के आरोपी जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट से दोनों भाईयों के परिवार में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed