फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   businessmen met to deputy cm

डिप्टी सीएम के आश्वासन पर व्यापारियों ने ली राहत की सांस

Mon, 17 Jun 2019 01:00 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 17 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में लगातार हो रही व्यापारियों के उत्पीड़न की घटनाओं को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता से बात कर बेवजह व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करने की हिदायत दी है। डिप्टी सीएम के आश्वासन के बाद नगर के व्यापारियों ने राहत की संास ली है।
विज्ञापन


 सिराथू में आए दिन होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने शनिवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ गया था। प्रतिनिधि मंडल ने सिराथू निवासी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से मिलकर मदद की गुहार लगाई। बताया कि भाजपा राज में नगर के व्यापारियोें का सर्वाधिक उत्पीड़न हो रहा है। आए दिन व्यपारियों के साथ मारपीट करने के साथ ही फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे पवन केशरवानी ने बताया कि नगर के सात व्यापारी पुत्रोें के खिलाफ फर्जी केस दर्ज किए जाने की घटना पर डिप्टी सीएम ने कौशाम्बी के एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता से बात की। केशव ने एसपी से किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम  के आश्वासन के बाद व्यापारी राहत महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed