कौशाम्बी : घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला कारोबारी का शव
टेवां गांव निवासी भारत सिंह सरकारी सेवा में थे। उन्होंने कानपुर में खुद का घर बनवा लिया है और वहीं चार बेटों के परिवार के साथ रहते हैं। तीन महीने पहले भारत सिंह का बेटा दिनेश प्रताप सिंह उर्फ पप्पू (55) अपने गांव में आकर रहने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर कोतवाली के टेवां गांव में रविवार सुबह जूता-चप्पल के कारोबारी का शव संदिग्ध हालत में कमरे के अंदर मिला। सुबह काफी देर तक कारोबारी के बाहर नहीं निकलने पर पट्टीदार घर के अंदर गए तो उन्होंने शव देखा। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
टेवां गांव निवासी भारत सिंह सरकारी सेवा में थे। उन्होंने कानपुर में खुद का घर बनवा लिया है और वहीं चार बेटों के परिवार के साथ रहते हैं। तीन महीने पहले भारत सिंह का बेटा दिनेश प्रताप सिंह उर्फ पप्पू (55) अपने गांव में आकर रहने लगा। वह यहां खेतीबाड़ी कराने के साथ ही मंझनपुर में किराए का कमरा लेकर फुटवियर की दुकान का संचालन करता था। दिनेश के पट्टीदारों के मुताबिक शनिवार रात खाना खाने के बाद वह घर के अंदर जाकर सो गया।
पुलिस ने जताई हार्टअटैक की आशंका
इसके बाद रविवार सुबह वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला। आशंकावश मोहल्ले के लोग व पट्टीदार दिनेश के घर पहुंचे तो देखा दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा गया तो दिनेश का शव बिस्तर पर पड़ा था। घटना को लेकर पड़ोसी हैरान हो गए। उन्होंने मामले की सूचना कानपुर में रह रहे परिजनों को देने का साथ ही पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की माने तो दिनेश की मौत हार्टअटैक होने के कारण हो सकती है। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिवार के लोगों ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। परिजन अगर कोई तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।