Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Businessman body found hanging from a noose inside the room, he had returned from Maihar at night

Kaushambi : कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला व्यवसायी का शव, मैहर से लौटा था रात में

Sun, 23 Mar 2025 04:47 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Mar 2025 04:47 PM IST
सार

एयरपोर्ट कोतवाली के कादिलपुर बाजार स्थित चौराहे पर रविवार सुबह घर के कमरे में बिजली उपकरण व्यवसायी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस फील्ड यूनिट टीम के साथ पहुंच गई।

विज्ञापन
Businessman body found hanging from a noose inside the room, he had returned from Maihar at night
राहुल यादव। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

एयरपोर्ट कोतवाली के कादिलपुर बाजार स्थित चौराहे पर रविवार सुबह घर के कमरे में बिजली उपकरण व्यवसायी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस फील्ड यूनिट टीम के साथ पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


पिपरी कोतवाली के मखऊपुर गांव निवासी युवराज सिंह यादव पुलिस विभाग के सेवानिवृत सब इंस्पेक्टर हैं। उन्होंने एयरपोर्ट कोतवाली के कादिलपुर बाजार में मकान बना रखा है। उनके तीन बेटों में सबसे छोटा बेटा राहुल यादव (24) मकान के अगले हिस्से में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान खोल रखी थी। पिता युवराज सिंह के मुताबिक राहुल रात में दुकान में ही रहता था।
विज्ञापन


वह शनिवार सुबह अपने साथियों के साथ मध्य प्रदेश स्थित मैहर देवी दर्शन करने गया था। रात में लौटकर आया और दुकान के बगल के कमरे में सो गया। रविवार को जब उसने दुकान नहीं खोली तो पड़ोसी दुकानदारों ने आवाज लगाई। काफी देर बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से झांकने पर उनके होश उड़ गए। कमरे के रोशनदान की जाली में नायलान की रस्सी के सहारे उसका शव फंदे से लटक रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Businessman body found hanging from a noose inside the room, he had returned from Maihar at night
घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस समेत परिजनों को दी। जानकारी पाकर रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में फील्ड यूनिट की टीम बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। लोगों की मदत से पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के पिता और भाई कुछ बता नहीं पा रहे हैँ। फॉरेंसिक टीम ने मृतक की जेब से मोबाइल कब्जे में ले लिया है। उसका लाक खुलने के बाद ही कुछ पता चलने की उम्मीद जताई जा रही है। लोहे की पाइप से बनी सीढ़ी में चढ़ कर युवक ने फंदा लगाया गया है। झूल रहे शव से सीढ़ी दो फ़ीट के बगल में खड़ी थी। साधारण घटना की सूचना के तौर पर पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed