फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Buses stuck in jam, taking three to four hours to cover 45 km

Kaushambi News: जाम में फंस रही बसें, 45 किमी तय करने में लग रहे तीन से चार घंटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Buses stuck in jam, taking three to four hours to cover 45 km
महाकुंभ के चलते श्रद्धालुओं और बस चालकों को भी परेशानी हो रही है। मंझनपुर से प्रयागराज की 45 किमी की दूरी तय करने में बस चालकों को तीन से चार घंटे का समय लग रहा है। रास्ते भर जाम में फंसकर बस चालक हांफ जा रहे हैं। इन दिनों रोडवेज व निजी बसों का संचालन प्रयागराज के नेहरू पार्क तक किया जा रहा है। माघी पूर्णिमा के पूर्व मंगलवार को जिले से 23 रोडवेज बसें तो 20 निजी बसें सवारी लेकर प्रयागराज रवाना हुईं। वहीं, आने वाली बसों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

बस चालकों के अनुसार रास्ते में मूरतगंज से नेहरू पार्क तक वाहनों की कतार लगी रहती है। पूरामुफ्ती से नेहरू पार्क तक तो डेढ़-दो घंटे जाम में फंसना तय हो गया है। कई बस चालकों ने बताया कि जाम में कितने घंटे फंसे रहना पड़ेगा, इसका कुछ पता नहीं है। इधर तीन-चार दिनों नेहरू पार्क तक जाने में तीन से चार घंटे लग रहे हैं।
विज्ञापन

-------
बोले बस चालक
हरिओम तिवारी, रोडवेज बस चालक
उरई से सैनी तक तो आसानी से सवारी भरी बस लेकर पहुंच जाते हैं। लेकिन, कोखराज से प्रयागराज पहुंचने में चार से पांच घंटे का समय लग जाता है। हालांकि, अधिकतर सवारी महाकुंभ की थी इस वजह से अधिक परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
साहिद वेग, रोडवेज बस चालक
मूरतगंज से जाम मिलना शुरू हो जाता है। हालांकि उसके बाद बम्हरौली भगवतपुर मोड़ तक जाम नहीं मिलना। लेकिन, वहां से नेहरू पार्क तक पहुंचने में दो घंटे से अधिक का समय लग जाता है।
-----
सोनू, निजी बस चालक
मंझनपुर से नेहरू पार्क तक बसों का आवागमन है। महाकुंभ के चलते सकाढ़ा तिराहे पर बस को रोक देने से हम लोग चरवा होते हुए मनौरी लेकर जाते हैं। उसके बाद पूरामुफ्ती पहुंचते हुए नेहरू पार्क तक सवारी लेकर जाते हैं।

----
फैज अली, निजी बस चालक
महाकुंभ से पहले लीडर रोड तक डेढ़ में बस पहुंच जाती थी। लेकिन, अब नेहरू पार्क तक ही बसों को जाने दिया जा रहा है। भीड़ की वजह से पार्क तक पहुंचने में तीन से चार घंटे लग रहे हैं।
....................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed