फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bus paused for the devotees

बस ने श्रद्धालु को रौंदा, जाम

Sun, 03 Feb 2019 12:10 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 03 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bus paused for the devotees
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
पइंसा। अनेठा गांव के समीप शनिवार सुबह नेत्र चिकित्सालय की बेकाबू बस ने प्रयागराज जा रहे एक श्रद्धालु को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर करीब आधे घंटे तक सिराथू-धाता मार्ग जाम रखा। युवक की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


पइंसा कोतवाली क्षेत्र के तेलियन का पूरा (कइमा) गांव का राजेश उर्फ रज्जन (25) पुत्र समोधी खेती में पिता का हाथ बंटाता था। शनिवार सुबह वह अपनी मां सुखरानी के साथ प्रयागराज कुंभ जा रहा था। गांव के चौराहे से साधन नहीं मिलने के कारण मां-बेटे पैदल ही अनेठा तक पहुंच गए। अनेठा में सड़क पार करते वक्त चित्रकूट की एक नेत्र चिकित्सालय की बस ने राजेश को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। हादसे से गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही शव रखकर सिराथू-धाता मार्ग जाम कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब आधे घंटे बाद मार्ग बहाल कराया। युवक को रौंदने के बाद चालक बस सहित फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि भागते वक्त बस ने उदिहिन स्थित ग्रामीण बैंक के फील्ड मैनेजर की बाइक में भी टक्कर मार दी थी। इससे उन्हें मामूली चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed