फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bulldozer fired on illegal encroachments, notice to 25 traders

Kaushambi News: अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, 25 व्यापारियों को नोटिस

Thu, 11 Jul 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 11 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer fired on illegal encroachments, notice to 25 traders
प​श्चिम शरीरा कस्बे में अतिक्रमण हटाता जेसीबी। स्रोत: ईओ
नगर पंचायत प्रशासन की ओर से बुधवार को नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। कई अवैध कब्जों पर अफसरों ने बुलडोजर चलवाया। सड़क और फुटपाथ पर काबिज 25 दुकानदारों को नोटिस भी दी गई। इस दौरान टीम को कब्जेदारों ने विरोध का सामना भी करना पड़ा। हालांकि, कार्रवाई फिर भी नहीं रुकी।
विज्ञापन

कस्बे में व्यापारियों ने सड़कों और फुटपाथों पर कब्जा कर रखा है। इसकी वजह से वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं। बुधवार को ईओ निशंक भास्कर ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दुर्गा पूजा पंडाल वाले मैदान में एक मशीनरी स्टोर के मालिक का कब्जा था। कुछ भूमि पर कल्टीवेटर आदि लोहे का सामान रखा था तो कुछ हिस्से पर अवैध निर्माण कराया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ईओ जब कब्जा हटवाने पहुंचे तो दुकानदार उनसे भिड़ गया। अफसरों व व्यापारी के बीच नोकझोंक होने लगी। गहमागहमी के बीच अधिकारियों ने अवैध निर्माण ढहवा दिया। वहीं, एक कल्टीवेटर व लोहे का अन्य सामान जब्त कर लिया। इसी तरह थाने के सामने एक कबाड़ की दुकान वाले ने सड़क तक सामान फैला रखा था। इसे भी टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। अभियान के दौरान 25 दुकानदारों को नगर पंचायत प्रशासन ने नोटिस जारी किया। अफसरों की टीम निधिया व टहेरा गांव भी पहुंची। यहां पर नाली को लेकर विवाद चल रहा था। ईओ और नायब तहसीलदार ने गांवों में दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझा दिया।
विज्ञापन

-----------
बरामद की 10 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक

नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण के साथ ही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी अभियान चलाया। कस्बा स्थित होटलों, फल, सब्जी की दुकानों व किराना स्टोर आदि पर छापा मारा। ईओ ने बताया कि पॉलीथिन और थर्माकोल के प्लेट व गिलास समेत करीब 10 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद की गई है। कुछ व्यापारियों पर जुर्माना लगाया तो कुछ को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed