Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Buddha land was examined from every aspect, Buddhist Vihar and Ashoka Pillar were found during excavation

Kaushambi : हर पहलू पर परखी गई थी बुद्ध की धरती, उत्खनन में मिला था बौद्ध विहार और अशोक स्तंभ

Thu, 03 Apr 2025 05:09 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Apr 2025 05:09 PM IST
सार

प्राचीन कौशाम्बी नगर सभ्यता का उल्लेख उत्तर वैदिक काल के शतपथ, उपनिषद, वाल्मीकि रचित रामायण में मिलता है। महाभारत में कौशाम्बी की स्थापना का श्रेय 'कुशाम्ब' को दिया गया है। मेघदूत में कवि कालिदास ने कौशाम्बी के राजा उदयन का उल्लेख किया है।

विज्ञापन
Buddha land was examined from every aspect, Buddhist Vihar and Ashoka Pillar were found during excavation
कौशाम्बी में उत्खनन के दौरान मिले अवशेष। - फोटो : संवाद।

विस्तार

हजारों साल से मिट्टी के टीले में दबी नगर की सभ्यता को उत्खनन के पहले कई पहलुओं पर परखा गया था। बौद्ध ग्रंथ 'अंगुत्तर निकाय, जैन धर्म, वाल्मीकि रचित हिंदू महाग्रंथ रामायण से लेकर महाभारत, हरिवंश पुराण, सोम देव की वृहत कथा, महावंश, ललित विस्तार, कालिदास की मेघदूत समेत दो हजार साल पहले भारत आए चीनी यात्री फाह्यान और ह्वेनसांग की यात्रा में इस नगर का उल्लेख है। इन्ही पहलुओं को परखने के बाद भारतीय पुरातत्व के जनक माने जाने वाले ब्रिटिस सरकार के मेजर जनरल अलेक्जेंडर कनिंघम ने बुद्ध की धरती कौशाम्बी की खोज की थी।

विज्ञापन


प्राचीन कौशाम्बी नगर सभ्यता का उल्लेख उत्तर वैदिक काल के शतपथ, उपनिषद, वाल्मीकि रचित रामायण में मिलता है। महाभारत में कौशाम्बी की स्थापना का श्रेय 'कुशाम्ब' को दिया गया है। मेघदूत में कवि कालिदास ने कौशाम्बी के राजा उदयन का उल्लेख किया है। जिसका विस्तार सोमदेव की वृहत कथा में किया गया है। पांचवी सदी में रचित महावंशो के मुताबिक द्वितीय धार्मिक सभा में बौद्ध धर्मावलंबियों के वैशाली से कौशाम्बी आने की बात लिखी है। ईसा काल पूर्व रचित ललित विस्तार में सतानिक के पुत्र उदयन को बुद्ध के जन्म दिवस पर उत्पन्न हुआ बताया गया है। बौद्ध ग्रंथ 'अंगुत्तर निकाय' के मुताबिक छठवीं शताब्दी ई.पू. में कौशाम्बी वत्स महाजनपद की राजधानी थी। जिसकी गणना बुद्ध काल के छः महत्त्वपूर्ण नगरों में की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

Buddha land was examined from every aspect, Buddhist Vihar and Ashoka Pillar were found during excavation
कौशाम्बी में उत्खनन के दौरान मिला अशोक स्तंभ। - फोटो : संवाद।

सन् 399 से 414 ईसवी के मध्य चीनी बौद्ध यात्री फाहियान और 629-645 ईसवी के मध्य ह्वेनसांग कौशाम्बी आए थे। फाहियान ने लिखा है कि राजा उदयन के महल में गुंबद के नीचे गौतम बुद्ध की लाल चंदन से बनी काष्ठ की प्रतिमा रखी गई थी। जबकि घोषिताराम बौद्ध बिहार की स्थिति अच्छी नहीं थी। वहीं ह्वेनसांग ने अपनी पुस्तक सी-यू-की में लिखा है कि प्रयागराज से 38 मील दूर दक्षिण पश्चिम दिशा में यमुना नदी किनारे स्थित बौद्ध बिहार ध्वस्त हो चुका था। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर अलेक्जेंडर कनिंघम ने 1861 में प्राचीन नगर कौशाम्बी की खोज की थी। जो इनकी पुस्तक प्राचीन भारत का ऐतिहासिक भूगोल में दर्ज है।

विज्ञापन

खोज के 76 साल बाद नानी गोपाल मजूमदार ने शुरु कराया उत्खनन

बुद्ध स्थली की खोज के तीन साल पहले 1857 की गदर से प्रयागराज भी अछूता नहीं था। क्रांतिकारी मोलबी लियाकत अली ने साथियों संग अंग्रेजो की नाक में दम कर रखा था। यही कारण था कि प्राचीन कौशाम्बी का उत्खनन कार्य रोक दिया गया था। 76 साल बाद भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण की ओर से 1936-37, 37-38 में प्रोफेसर नानी गोपाल मजूमदार ने टीले के मध्य स्थल पर उत्खनन कार्य प्रारम्भ किया। जहां मलबे में दबा अशोक स्तम्भ मिला था। इसी के बाद निदेशक सर जॉन मार्शल ने मजूमदार को ब्लूचिस्तान के रोहेलजी कुंड पुरातत्विक स्थल पर भेज दिया था। जहां उनकी हत्या होने से बुद्ध स्थली का उत्खनन कार्य फिर से रुक गया था।

विज्ञापन

इसी नगर से गुजरता था प्राचीन अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, धर्म, और व्यापार

कौशाम्बी नगर मध्य में होने के चलते प्राचीन भारतीय संचार और नदी यातायात का महत्वपूर्ण व्यापारिक संग्रह केंद्र था। यहां के सेठ घोषिताराम व्यापारियों में सर्वाधिक प्रसिद्ध थे। यह नगर भूमि मार्ग से जहां उत्तरापथ से जुड़ा था। वहीं, दूसरी तरफ दक्षिणापथ मार्ग यमुना नदी के जल मार्ग बंदरगाह से जुड़ा था। यही दोनों मार्ग छोटे बड़े राज्यो को एक साथ जोड़कर प्राचीन भारत (जम्बू दीप) को एक महान साम्राज्य बनाता था। इतिहासकार कुरुष दलाल के अनुसार गंधार (अफगानिस्तान) से लेकर ताम्रलिप्तिका (बंगाल की खाड़ी) तक को उत्तरापथ मार्ग व मगध से लेकर कौशांबी से प्रतिष्ठान एवं महिष्मति (महेश्वर व दक्कन) तक को दक्षिणापथ मार्ग कहा जाता था।

उस समय के बड़े व्यापारी बौद्ध हुआ करते थे। वह अपना धर्म, संस्कृति और आस्था अपने साथ लेकर चलते थे। व्यापारियों के जरिये ही बौद्ध धर्म अफगानिस्तान होकर चीन में प्रवेश किया था। बौद्ध यात्री फाह्यान और ह्वेन त्सांग (युआन च्वांग) उत्तरापथ मार्ग से कौशांबी आये थे। उत्तरापथ मार्ग पर चीन से रेशम, अफगानिस्तान से घोड़े, लपीस लाजुली कीमती पत्थरों का व्यापार किया जाता था। जबकि दक्षिणापथ मार्ग से मसाले, मलमल और मोती आदि का व्यापार होता था। जो ताम्रलिप्तिका बंदरगाह से होकर सीलोन (श्रीलंका) कंबोज (कंबोडिया) तक बौद्ध धर्म पहुंचाने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed