{"_id":"6148da668ebc3e83b437ebbe","slug":"bsp-supremo-always-gave-priority-to-kaushambi-dr-ashok-kaushambi-news-ald316285164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सुप्रीमो ने कौशाम्बी को हमेशा दी प्राथमिकता : डॉ. अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सुप्रीमो ने कौशाम्बी को हमेशा दी प्राथमिकता : डॉ. अशोक
विज्ञापन
BSP supremo always gave priority to Kaushambi: Dr. Ashok
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि जिले में विकास जो तश्वीर नजर आ रही है, वह किसी और की नहीं, बल्कि बसपा सुप्रीमो मायावती की देन है। इसे यहां के लोग भी जानते हैं। बसपा सुप्रीमो ने हमेशा इस जिले को प्राथमिकता दी है। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश को एक नई दिशा देने का काम किया था।
डॉ. अशोक सोमवार को बसपा कार्यालय ओसा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रदेश की जनता गैर बसपा सरकार की नीतियों से परेशान है। वह फिर से मायावती की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।
भाजपा सरकार के कार्यकाल में गरीबों को दो जून की रोटी नहीं मुहैया हो पा रही है। महंगाई आसमान छू रही है। विशिष्ट अतिथि अमरेंद्र बहादुर भारती ने कहा कि इस सरकार में जनता की कोई भी सुनने वाला नहीं है। अधिकारी कर्मचारी सब बेलगाम हो चुके हैं।
विज्ञापन
पूर्व की बसपा सरकार में माफिया और गुंडे सलाखों के पीछे हुआ करते थे। कोई भी कानून को हाथ में लेने की कोशिश नहीं करता था, लेकिन इस सरकार में भाजपा के विधायकों और सांसद तक की अफसर नहीं सुन रहे हैं। ऐसे में भला जनता की सुनवाई होना तो दूर की बात है।
बसपा सरकार में गुंडे-माफिया सरकार से डरते थे। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गौतम, राजू गौतम, हरिलाल बौद्ध, महेंद्र गौतम, दयाराम पासी, रमेश गौतम, सुकरू लाल निर्मल आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया।
डॉ. नीतू कनौजिया होंगी सदर से बसपा प्रत्याशी, राज्यसभा सांसद ने की घोषणा
जनसभा के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक सिद्धार्थ ने डॉ. नीतू कनौजिया को मंझनपुर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर इन्हें प्रत्याशी बनाया गया है। निश्चित तौर से आप लोग इनके हाथों को मजबूत कर सदन में भेजने का करेंगे, तभी बसपा की सरकार बनेगी। डॉ. नीतू कनौजिया ने कहा कि वह विधायक बनेंगी तो निश्चित तौर से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता की हर संभव मदद करेंगी।