{"_id":"58810edf4f1c1bfa7aefe16b","slug":"bsp-leader-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी का बेटा दो लाख के साथ धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी का बेटा दो लाख के साथ धराया
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
other
सर्विलांस टीम ने गुरुवार को कोखराज थाना क्षेत्र के सकाढ़ा पुल के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी। जांच के दौरान बाबागंज (प्रतापगढ़) विधानसभा के बसपा प्रत्याशी दयाराम के बेटे की सफारी की तलाशी ली गई दो लाख नकद बरामद हुआ। टीम ने रुपया जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।
कोखराज पुलिस के साथ सर्विलांस टीम हाईवे पर सकाढ़ा पुल के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चायल के पूर्व विधायक व बाबागंज (प्रतापगढ़) के बसपा प्रत्याशी दयाराम के बेटे आशीष कुमार की सफारी गाड़ी को टीम ने रोका। पुलिस टीम ने सफारी की तलाशी ली तो उसमें से दो लाख रुपये नगद बरामद हुए। कोखराज पुलिस ने नगदी ले जाने की वजह पूछी, लेकिन वह मौके पर कोई ठोस प्रमाण नहीं दिखा सके। नतीजतन टीम ने रुपया जब्त कर लिया। इसकी कार्रवाई की रिपोर्ट आयकर विभाग को भेज दी है। आशीष कुमार का कहना है कि वह गैस एजेंसी के संचालक हैं। उनका करंट एकाउंट बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सुलेमसराय में खुला है। वह यह रुपया खाते में जमा करने जा रहे थे। वहीं चर्चा है कि आशीष कुमार इस रकम को अपने पिता के चुनाव क्षेत्र में खर्च करने जा रहे थे।