फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BSP is a strong voice for the rights of all: Pal

सर्वसमाज के अधिकारों की सशक्त आवाज है बसपा : पाल

Tue, 30 Dec 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 30 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
BSP is a strong voice for the rights of all: Pal
सयांरा सर्किट हाउस में बसपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता स्रोत संगठन
बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल की अध्यक्षता में सयारा सर्किट हाउस में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी बहुजन, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और सर्वसमाज के अधिकारों की सशक्त आवाज है और आने वाले समय में पार्टी प्रदेश की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त करने पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक मौर्य ने प्रबुद्ध जनता पार्टी का बसपा में विलय करने की घोषणा की। वहीं कांग्रेस के अनिल अग्निहोत्री भी अपने तमाम साथियों के साथ बसपा में शामिल हुए। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष मंझनपुर सुनील पटेल ने भी बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

मौके पर सतीश जाटव, चिंतामणि वर्मा, आकाश राव, अशोक सोनकर, मोतीलाल अंबेडकर, राकेश कुमार गौतम, सेहदी लाल निर्मल, मनीष गौतम और पंकज पासी सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed