फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bsp and mim both works as agent for BJP: Indrajeet saroj

बसपा व एमआईएम भाजपा के एजेंट: इंद्रजीत

Thu, 19 Nov 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
bsp and mim both works as agent for BJP: Indrajeet saroj
bsp and mim both works as agent for BJP: Indrajeet saroj - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि बसपा व एमआईएम दोनों दल भाजपा के एजेंट हैं। अब तक हुए चुनावों के परिणाम इसकी प्रमाण हैं। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सूबे में जंगलराज कायम हो गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव ने प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर जिले में मेडिकल कॉलेज बनवाने का एलान किया।
विज्ञापन

पूर्व कबीना मंत्री इंद्रजीत सरोज बुधवार को कौशाम्बी दौरे पर थे। समदा स्थित एक विद्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित स्नातक एमएलसी प्रत्याशी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराएं। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी की नीतियों को गिनाते हुए कहा कि सपा की सरकार बनते ही कौशाम्बी में 60 एकड़ की जमीन में मेडिकल कॉलेज बनेगा।
विज्ञापन

मौजूदा सरकार में कानून व्यवस्था धड़ाम है। गुंडे बेलगाम हैं। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में गढ्ढा मुक्त सड़कों का दावा करते हैं, लेकिन उनके गृह नगर के सयारा मार्ग में गढ्ढे ही गढ्ढे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. रामकरन निर्मल, एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, आनंद मोहन सिंह पटेल, कैलाश केसरवानी, कासिम हुसैन, अनुज सिंह यादव, आसिफ जाफरी, प्रदीप चौधरी, हेमंत टुन्नू, चंद्रबली पटेल, शबी हैदर उर्फ मीनू, डॉ. असलम, परवेज अख्तर अंसारी, मंजीत कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, सरवर अली घोसी, शाहनवाज अहमद, सुमित पांडेय, भूप पाल, अजय मौर्य, एनुल हसन, कामता पासी सहित दर्जनों पार्टी के लोग मौजूद रहे । बैठक का संचालन भैयालाल पाल ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed