फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BSA served notice to more than a hundred teachers

Kaushambi News: बीएसए ने सौ से अधिक शिक्षकों को थमाया नोटिस

Sun, 14 Sep 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 14 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
BSA served notice to more than a hundred teachers
जनपद के सरसवां और मूरतगंज ब्लॉक यू-डायस डाटा फीडिंग में सबसे फिसड्डी साबित हुए हैं। जिले के इन दो ब्लॉकों की लापरवाही ने न केवल प्रशासन की चिंता बढ़ाई है, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी जिले की रैकिंग प्रभावित की है।
विज्ञापन

मूरतगंज ब्लॉक की प्रगति जहां महज 22 प्रतिशत है, वहीं सरसवां ब्लॉक प्रदेश स्तर पर 19वें पायदान पर है। प्रदेश के 100 ब्लॉकों की समीक्षा में इन दोनों की स्थिति बेहद खराब पाई गई। इसका मुख्य कारण शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही है। शिक्षक, छात्र और विद्यालय संबंधी जरूरी डाटा समय से यू-डायस पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने सरसवां और मूरतगंज ब्लॉक के 100 से अधिक शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं, जिले के 34 निजी विद्यालयों को भी मान्यता प्रत्याहरण (मान्यता खत्म करने) की चेतावनी देते हुए नोटिस दिया गया है। बीएसए का कहना है कि डाटा फीडिंग का कार्य शासन की प्राथमिकता में है और इसमें लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed