{"_id":"64876d87bc5053b2670d41a4","slug":"brutal-murder-of-milkman-by-beating-him-with-iron-rod-uproar-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-23-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दूधिए की लोहे के रॉड से पीटकर निर्मम हत्या, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दूधिए की लोहे के रॉड से पीटकर निर्मम हत्या, हंगामा
Tue, 13 Jun 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
जबर नाथ साहू की मौत के बाद सैनी कोतवाली में खडे़ परिजन
दूधिए की लोहे के रॉड से पीटकर निर्मम हत्या, हंगामा
- सोमवार सुबह अटसराय रेलवे पुल के नीचे खून से लथपथ मिला था जबरनाथ
- पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय स्थित रेलवे अंडरपास के नीच सोमवार सुबह बाइक सवार दूधिए का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। दूधिए के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था। जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोग उसे इलाज के लिए सीएचसी सिराथू लाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर उसके भाई की हत्या की गई। आक्रोशित लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया। बाद में सीओ के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
क्षेत्र के हिसामपुर माढ़ो गांव निवासी जबरनाथ (52) ने घर पर छोटी की किराना की दुकान खोल रखी थी। इसके अलावा वह दूध बेचने का भी काम करते थे। उसके भाई अमर नाथ ने बताया सोमवार सुबह जबरनाथ बाइक से दूध बांटने गए थे। इसके बाद अटसराय अंडरपास के जबरनाथ के लहूलुहान पड़े होने की खबर मिली। वह लोग मौके पर पहुंचे तो जबरनाथ के सिर व चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे। आननफानन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी सिराथू ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर सैनी कोतवाली पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। अमरनाथ का आरोप है कि गांव के रोहित से उसकी पुरानी रंजिश है। रोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे के रॉड से हमलाकर उसके भाई को मार डाला। मौके पर पहुंचे सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने मुकदमा दर्ज किए जाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।