फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   brothers held the feet, the mother sat holding her back, the father attacked with an axe.

ऑनर किलिंग: भाइयों ने पकड़ रखा था पैर, मां पीठ पर हाथ पकड़ कर बैठी, पिता ने किया कुल्हाड़ी से वार

Sun, 27 Aug 2023 06:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Aug 2023 06:34 PM IST
सार

सरायअकिल कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का गांव के गैर बिरादरी के युवक से प्रेम प्रसंग था। शुक्रवार रात किशोरी युवक से फोन पर बात कर रही थी। इस पर घरवालों ने आपा खो दिया। पूरे परिवार ने एक राय होकर किशोरी की हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन
brothers held the feet, the mother sat holding her back, the father attacked with an axe.
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली इलाके के एक गांव में किशोरी को उसके अपनों ने बेरहमी से मौत के घाट उतारा था। सगे भाइयों ने उसका पैर पकड़ रखा था तो मां उसके दोनों हाथ पकड़कर पीठ पर बैठी थी। पिता ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से बेटी की गर्दन पर वार करता रहा।

विज्ञापन


मौत हो जाने के बाद घरवालों का गुस्सा उतरा और उन्होंने साजिश के तहत नाबालिग बेटे को कोतवाली भेजकर जुर्म कुबूल करने को कहा। पुलिस ने जांच किया तो सारी कहानी पलट गई। पुलिस ने किशोरी के मां-बाप व एक भाई को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हत्या में शामिल एक भाई नाबालिग था, सो उसे किशोर न्यायालय लाया गया। कोर्ट ने उसे उसे बाल सुधार गृह भेजा है।

विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का गांव के गैर बिरादरी के युवक से प्रेम प्रसंग था। शुक्रवार रात किशोरी युवक से फोन पर बात कर रही थी। इस पर घरवालों ने आपा खो दिया। पूरे परिवार ने एक राय होकर किशोरी की हत्या की साजिश रची। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि जब किशोरी का 13 वर्षीय भाई कोतवाली पहुंचा व हत्या की बात कहीं तो वह भौचक रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में लेकर हुई पूछताछ तो सच्चाई आई सामने

मौके की जांच के दौरान ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। पुलिस ने किशोरी के पिता, मां व बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई जान पुलिस कमिर्यों की रूह कांप गई। आरोपियों ने बताया कि हत्या में सबकी अलग-अलग भूमिका थी। किशोरी के बड़े भाई घनश्याम व उसके छोटे नाबालिग भाई ने पैर पकड़ रखा था। किशोरी की मां नीता उसके पीठ पर बैठी थी और उसने बेटी के दोनों हाथ पकड़ रखे थे। जिससे वह किसी तरह का विरोध नहीं कर सके।

पिता मनराखन ने कल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किया। घटना रात करीब दो बजे हुई। इसके बाद सभी लोग शव ठिकाने लगाने का प्लान बनाते रहे। बाद में ग्रामीणों की जगहट होने पर उन्होंने अपने नाबालिग बेटे को कोतवाली जाकर हत्या करने की बात कुबूल करने को कहा। पुलिस ने किशोरी के दो मोबाइल फोन, उसके पिता का मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed