{"_id":"5f319c228ebc3e3cf76a40a5","slug":"broken-record-34-people-found-infected-773-investigated-kaushambi-news-ald2833049109","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा रिकार्ड, 34 लोग मिले संक्रमित, 773 की कराई गई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा रिकार्ड, 34 लोग मिले संक्रमित, 773 की कराई गई जांच
विज्ञापन
Broken record, 34 people found infected, 773 investigated
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटा रिकार्ड, 34 लोग मिले संक्रमित, 773 की कराई गई जांच
संक्रमितों में कई व्यापारी और कर्मचारी भी शामिल, 13 संक्त्रस्मित सिर्फ कड़ा क्षेत्र के
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा में सोमवार को कोरोना वायरस ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। पहली बार जिले में 34 लोग संक्रमित निकले। पॉजिटिव आए लोगों में कारोबारी, कर्मचारी आदि शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस पूरी रात संक्रमितों को अस्पताल पहुंचाने के लिए फर्राटा भरती रही।उधर अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को प्रयागराज से आई रिपोर्ट में 25 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें 13 संक्त्रस्मित सिर्फ कड़ा क्षेत्र के हैं। इसके अलावा मंझनपुर के सात, चायल व सिराथू क्षेत्र के पांच.पांच तथा सरायअकिल व नेवादा क्षेत्र के दो.दो लोग शामिल हैं। इसी तरह से एंटीजन किट की जांच में भी नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मनौरी बाजार के पांच, चंपहा और नेवादा क्षेत्र के दो.दो लोग शामिल हैं। संक्त्रस्मितों में अलग.अलग कस्बों के छह व्यापारी व सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि ज्यादातर लोग पहले मिले संक्त्रस्मितों के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुए हैं। सभी को अलग.अलग अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। उधर सोमवार को जिले भर में करीब 773 संदिग्धों की जांच कराई गई। इसमें 478 की एंटीजन किट व 32 की ट्रूनेट जांच शामिल है। 263 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लिया गया। इसे प्रयागराज स्थित प्रयोगशाला भेजा गया। इस तरह से जिले में अब तक 499 केस मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से 352 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। चार की अस्पताल में मौत हो चुकी है। फिलहाल 143 लोगों का इलाज चल रहा है।