फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   broke the engagement when the demand for the car was not met, married another girl, filed a case

Kaushambi : कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ी सगाई, दूसरी युवती के किया निकाह, मुकदमा दर्ज

Sat, 20 May 2023 03:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 May 2023 03:54 PM IST
सार

शादी से महज छह महीने पहले वर पक्ष के लोगों ने कन्या पक्ष के सामने दहेज में कार लेने की मांग रख दी। अचानक हुई मांग से कन्या पक्ष के लोग परेशान हो गए। उन्होंने लड़के वालों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।

विज्ञापन
broke the engagement when the demand for the car was not met, married another girl, filed a case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शादी से महज छह महीने पहले वर पक्ष के लोगों ने कन्या पक्ष के सामने दहेज में कार लेने की मांग रख दी। अचानक हुई मांग से कन्या पक्ष के लोग परेशान हो गए। उन्होंने लड़के वालों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। कन्या पक्ष के लोगों का कहना कि युवक ने दूसरी युवती से निकाह भी कर लिया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

करारी कोतवाली क्षेत्र के पथरा कला निवासी महमूद खां ने बताया कि दस महीने पहले उसने बेटी का निकाह दिया छेकवा गांव में शराफत के साथ तय किया था। सगाई में उसने एक लाख नकद व अन्य सामान दिया था। नवंबर माह में निकाह की तारीख पक्की हुई थी। इसके बाद से वह निकाह की तैयारी में लगा था। कुछ दिन पहले युवक के घरवालों ने निकाह से पहले चार पहिया वाहन की मांग शुरू कर दी।

विज्ञापन


इस पर उसने मांग पूरी करने पर असमर्थता जताई। कार नहीं मिलने पर फरेबी ने गुमराह करते हुए शराफत का निकाह दूसरी जगह कर दिया। जानकारी होने पर उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। शुक्रवार को करारी कोतवाली पहुंच कर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शराफत, शफाक, सलीम, गुल्सफा समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed