फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Breaking the ladies into the house, sabotage

घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, तोड़फोड़

Tue, 02 Jul 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Breaking the ladies into the house, sabotage
Breaking the ladies into the house, sabotage - फोटो : KAUSHAMBI
घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, तोड़फोड़
विज्ञापन

चरवा पूरब थोक गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा। चरवा उत्तर थोक गांव में सोमवार दोपहर जमीन के विवाद के चलते पड़ोस के दबंगों ने घर मेें घुसकर एक परिवार की तीन महिलाओं की पिटाई कर दी। तोड़फोड़ करने के साथ चहारदीवारी भी ढहा दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

चरवा उत्तर थोक निवासी अश्विनी कुमार पांडेय किसानी करके परिवार का खर्च चलाते हैं। उनके बेटे गोपाल अधिवक्ता हैं। अश्विनी की मानें तो पड़ोस के दबंगों से एक जमीन को लेकर उनका झगड़ा चल रहा है। इसे लेकर दबंग आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। बताया कि सोमवार दोपहर घर पर सिर्फ महिलाएं थीं। इस दौरान दबंग दरवाजे पर चढ़कर अपशब्द कहने लगे। ऐतराज जमाने पर अश्विनी की पत्नी उर्मिला, बेटी दीपा और बहू प्रियंका को पीटना शुरू कर दिया। घर में तोड़फोड़ के साथ ही घर के बाहर की चहारदीवारी ढहा दी। चीख-पुकार पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में चरवा इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed