फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Born Kanha, tableaux adorned in homes and temples, resonated with Mangal songs

जन्मे कान्हा, घरों-मंदिरों में सजीं झांकियां, गूंजे मंगल गीत

Tue, 31 Aug 2021 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Born Kanha, tableaux adorned in homes and temples, resonated with Mangal songs
Born Kanha, tableaux adorned in homes and temples, resonated with Mangal songs - फोटो : KAUSHAMBI
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। भजन, कीर्तन हवन के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मंदिरों के साथ ही तमाम भक्तों ने अपने-अपने घरों में कान्हा की झांकी सजाई। आधी रात को कान्हा का जन्म होते ही नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की जयकारों की गूंज से पूरा माहौल कृष्णमय हो गया।
विज्ञापन

भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण का प्राकट्य हुआ था। सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों की साफ सफाई कर सजाया गया। कुछ लोगों ने दिन भर का व्रत रखते हुए भजन कीर्तन किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय मंझनपुर, करारीए भरवारी, सिराथू, अजुहा, सरायअकिल, मनौरी, पश्चिमशरीरा समेत जनपद के सभी बाजारों, कस्बों एवं गांवों में लोगों ने अपने-अपने मोहल्ले के मंदिरों में भजन कीर्तन कर भगवान का प्रकटोत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम लोगों ने अपने-अपने घरों में कान्हा की झांकी सजाई। घरों में छोटे-छोटे बच्चों ने कृष्ण की पोषाक में उत्सव मनाया। अर्धरात्रि को 12 बजते ही घंटा-घड़ियाल के साथ शंख ध्वनि सुनाई देने लगी। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की से वातावरण गूंज उठा। इसके बाद विधि-विधान से पूजन व आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।जन्माष्टमी पर दिनभर बाजारों में भी चहल-पहल रही।
बजहा व संदीपन आश्रम में सजाई गई भव्य झांकी
क्षेत्र के संदीपनघाट आश्रम स्थित मंदिर व बजहा के श्रीराम जानकी मंदिर में सोमवार को भव्य झांकी सजाई गई। रात आठ बजे से ही दोनों स्थानों पर भजन-कीर्तन प्रारंभ हो गया था। आधी रात को योगश्वर कृष्ण का जन्म होते ही समूचा परिसर प्रभु के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद पूजन व आरती कर मौजूद भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।
राधा-कृष्ण की पोषक में बच्चों ने मनाया उत्सव, सोशल मीडिया में पोस्ट की फोटो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर घरों में पर्व की खासी धूम रही है। लोगों ने अपने घर के छोटे-छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण की पोशाक पहनाकर पर्व धूमधाम से मनाया। फेसबुक और व्हाटसएप पर रिश्तेदारों व परिचितों के बीच फोटो भी खूब शेयर किए गए।
रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे बच्चों की तस्वीरों सोशल मीडिया में खूब लाइक और शेयर हुई। वहीं महिलाओं ने रात 12 बजे भगवान का जन्म होने के बाद परिवार के बीच मंगलगीत गाए। बच्चे कान्हा की पोषाक में उत्सव मनाते दिखे। इस वजह से घर-घर राधा-कृष्ण का स्वरूप देखने को मिला।
भजन गाकर सुबराती ने पेश की कौमी एकता की मिसाल
तहसील क्षेत्र के रामपुर धमावा गांव में हर साल की तरह इस वर्ष भी सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए। खास बात यह रही कि गांव में योगेश्वर कृष्ण का जन्मोत्सव सुबराती और भानु प्रताप सिंह मिलकर लगातार कई वर्षों से कर रहे हैं।

दशकों पुरानी परंपरा के तहत सोमवार को भी भगवान की सुंदर झांकी सजाई गई। रात 12 बजे तक कीर्तन भजन के साथ धूमधाम से प्रभु का जन्मोत्सव हुआ। इस मौके पर सुबराती ने भगवान के भजन सुनाए।

Born Kanha, tableaux adorned in homes and temples, resonated with Mangal songs

Born Kanha, tableaux adorned in homes and temples, resonated with Mangal songs- फोटो : KAUSHAMBI

Born Kanha, tableaux adorned in homes and temples, resonated with Mangal songs

Born Kanha, tableaux adorned in homes and temples, resonated with Mangal songs- फोटो : KAUSHAMBI

Born Kanha, tableaux adorned in homes and temples, resonated with Mangal songs

Born Kanha, tableaux adorned in homes and temples, resonated with Mangal songs- फोटो : KAUSHAMBI

Born Kanha, tableaux adorned in homes and temples, resonated with Mangal songs

Born Kanha, tableaux adorned in homes and temples, resonated with Mangal songs- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed