{"_id":"68e16a0b5776eefd3208da94","slug":"bolero-with-government-of-india-written-on-it-crushed-two-bike-riders-two-died-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-131002-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भारत सरकार लिखी बोलेरो ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भारत सरकार लिखी बोलेरो ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत
Sun, 05 Oct 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के मीरापुर गांव स्थित बाबा कुटी के पास शनिवार की शाम पांच बजे तेज रफ्तार भारत सरकार लिखी बोलेरो ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो लोगों को कुचलने के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बोलेरो और चालक का पता लगाया जा रहा है।
बरई बंधवा गांव के सुखई (55) पुत्र सोहन व बुदुन (56) पुत्र लल्लू साथ में मजदूरी करते थे। शनिवार की शाम दोनों लोग बाइक से पिपर कुंडी बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। जैसे ही दोनों मीरापुर गांव स्थित बाबा कुटी के पास पहुंचे, पीछे से भारत सरकार लिखी तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दोनों लोगों को कुचलते हुए तेजी से भाग गया। सूचना पर परिजनों के साथ मौके पर अरका चौकी पुलिस पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुखई के दो बेटे व एक बेटी तथा बुदुन के चार बेटा व एक बेटी हैं।