फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bolero fired a fireball on Sirathu overbridge, the survivors narrowly

कौशाम्बी : सिराथू ओवरब्रिज पर आग का गोला बानी बोलेरो, बाल बाल बचे लोग

Wed, 13 Oct 2021 06:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Oct 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Bolero fired a fireball on Sirathu overbridge, the survivors narrowly
Kaushambi : आग का गोला बनी बोलेरो। - फोटो : Kaushambi
नवनिर्मित ओवरब्रिज पर मंगलवार की देर रात सगाई समारोह से लौट रही एक बोलेरो आग का गोला बन गई। धू-धूकर जलती बोलेरो देख मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन बोलेरो सवार सभी आठ लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

 
फतेहपुर जनपद के डेडाशही निवासी महेश कुमार मंगलवार को अपने गांव से कुछ लोगों को लेकर प्रेम नगर (खागा) में आयोजित एक सगाई समारोह में गया था। रात करीब दस बजे वह अपनी बोलेरो में चार महिलाएं और तीन पुरुषों को बैठाकर सिराथू के रास्ते घर लौट रहा था।
विज्ञापन


रास्ते मे सिराथू कस्बा स्थित नवनिर्मित ओवरब्रिज पर पहुंचते ही बोलेरो में अचानक आग लग गई। धू-धू कर जल रही बोलेरो पर जब लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। हादसा देख जुटे स्थानीय लोगों  ने सक्रियता से बोलेरो सवार सभी लोगों को सकुशल बाहर निकला। सूचना स्थानीय फायर स्टेशन को दी गई, लेकिन सूचना के 40 मिनट बाद भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा। इस दौरान पूरी गाड़ी धू-धू कर जल कर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed