{"_id":"652edd71e4893e547408d754","slug":"body-of-teenager-found-floating-in-ganga-after-48-hours-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-4270-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 48 घंटे बाद गंगा में उतराता मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 48 घंटे बाद गंगा में उतराता मिला किशोर का शव
Wed, 18 Oct 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
नेवादा। पूरामुफ्ती कोतवाली के फतेहपुर घाट के पास गंगा में डूबे एक किशोर का शव 48 घंटे बाद मरियाडीह के पास गंगा में उतराता हुआ मिला। शव को जलीय जंतुओं ने नोच डाला था। परिजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूरामुफ्ती कोतवाली के अकबरपुर गांव निवासी हिमांशु (20) पुत्र महेंद्र राज कॉल्विन अस्पताल प्रयागराज में आउटसोर्सिंग पर मल्टी टास्क कर्मचारी था। रविवार सुबह हिमांशु छोटे भाई अंश (16) को लेकर पड़ोस के दोस्तों के साथ ई -रिक्शा से गंगा स्नान करने फतेहपुर घाट गया था। दोनों भाई गंगा की लहरों में समा गए। सोमवार को हिमांशु का शव नींवा गांव के पास बरामद हुआ।
पुलिस की तलाश के दौरान मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर धूमनगंज क्षेत्र के मारियाडीह गांव के समीप गंगा नदी से शव बरामद किया गया। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान बेटे अंश के रूप में की।