फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Body elections: BJP lost in the ward of Deputy CM Keshav Prasad and BJP District President

निकाय चुनाव : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद और भाजपा जिलाध्यक्ष के वार्ड में भी मुरझाया कमल

Mon, 15 May 2023 02:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 May 2023 02:57 PM IST
सार

नगर पंचायत सिराथू के निकाय चुनाव में नगर के 11 वार्डों में से सिर्फ तीन में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वार्ड एक में सपना देवी, वार्ड तीन में अनीता देवी और वार्ड चार में रत्नेश सोनकर कमल खिलाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
Body elections: BJP lost in the ward of Deputy CM Keshav Prasad and BJP District President
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर पंचायत चुनाव में भाजपा ने पूरा जोर सिर्फ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को जिताने में लगा दिया। कमल का निशान लेकर चुनाव लड़ने वाले सभासद प्रत्याशियों पर किसी का ध्यान ही नहीं गया। अध्यक्ष पार्टी का बन गया, लेकिन सदस्यों के चुनाव में करारी हार का मुंह देखना पड़ा। यहां तक कि डिप्टी सीएम और जिलाध्यक्ष के वार्ड में भी कमल मुरझा गया।

विज्ञापन

नगर पंचायत सिराथू के निकाय चुनाव में नगर के 11 वार्डों में से सिर्फ तीन में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वार्ड एक में सपना देवी, वार्ड तीन में अनीता देवी और वार्ड चार में रत्नेश सोनकर कमल खिलाने में कामयाब रहे। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी और पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल के वार्ड 11 कानूनगो का पूरा में भाजपा सहित कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से वीरेंद्र पटेल ने 194 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। जबकि, भाजपा प्रत्याशी मनीष कुमार 184 मत के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इस वार्ड से भाजपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेंद्र यादव के 339 मत मिले।

विज्ञापन

नगर का वार्ड नंबर नौ शिवाला पर सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का गृह वार्ड है। हालांकि, वह तो यहां वोटर नहीं हैं, लेकिन डिप्टी सीएम के परिजन वार्ड के मतदाता जरूर हैं। डिप्टी सीएम के इस गृहवार्ड से भाजपा को मिलाकर छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। निर्दलीय प्रत्याशी अंकित कुमार मिश्रा ने 449 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा उम्मीदवार विपिन यादव को महज 77 मत ही मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के मतदाताओं ने भाजपा के सभासद प्रत्याशी का भले ही साथ न दिया हो, लेकिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र कुमार यादव को 422 वोट देकर जीत की तरफ ले जाने में मदद जरूर की। नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो, पांच, छह, सात, आठ, नौ, 10 और 11 में निर्दलीय प्रत्याशियों का कब्जा हुआ।a

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed