{"_id":"5d0541518ebc3e15e57adc60","slug":"blow-up-six-lakhs-from-the-account-of-retired-daroga","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड दरोगा के खाते से छह लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड दरोगा के खाते से छह लाख उड़ाए
Sun, 16 Jun 2019 12:43 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बेगमपुर के एक रिटायर्ड दरोगा के खाते से साइबर अपराधियों ने एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर करीब छह लाख रुपये पार कर दिया। पीड़ित ने शनिवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
बेगमपुर निवासी राममिलन प्रजापति पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। करीब चार साल पहले वह रिटायर्ड हुए हैं। उन्होंने बताया कि हफ्ते भर पहले उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और झांसा देकर एटीएम कार्ड का पिन नम्बर पूछा। इसके बाद खाते से छह लाख रुपये उड़ा दिया गया। दो दिन पहले बैंक शाखा पहुंचने पर पीड़ित को ठगे जाने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। सेवानिवृत्त दरोगा ने खाता लॉक कराया। इसके बाद स्थानीय पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने साइबर सेल को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बतादें कि इस तरह की घटनाएं कौशाम्बी में आए दिन हो रही हैं। मामले सुर्खियों में भी आते हैं। सभी बैंक शाखाओं में जालसाजों से सावधान रहने की नोटिस चस्पा है। इसके बाद भी लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं।