{"_id":"5935b7174f1c1b841c9c809e","slug":"block-pramukh-sirathoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख सिराथू के कराए गए कार्यों के भुगतान पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख सिराथू के कराए गए कार्यों के भुगतान पर रोक
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 06 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष सिराथू द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के भुगतान पर एडीएम ने रोक लगा दी है। एडीएम ने यह कार्रवाई क्षेत्र पंचायत सदस्य की शिकायत पर की। विकास कार्यों की जांच पूरी होने के बाद ही भुगतान किया जाएगा। यह जानकारी ब्लॉक प्रमुख को हुई तो हड़कंप मच गया है।
ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र सोनकर की मुश्किलें दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की तारीख भी तय हो गई है। 19 जून को अविश्वास प्रस्ताव की बैठक है। सोमवार को वार्ड नंबर 71 के क्षेत्र पंचायत सदस्य उस्साक अहमद पुत्र अशफाक निवासी नगियामई ने एडीएम से शिकायत की।
आरोप लगाया कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख के खिलाफ अनियमितताओं की जांच चल रही है। बावजूद इसके मनमाने ढंग से विकास कार्य कराते हुए उनके द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव ने ब्लॉक प्रमुख द्वारा कराए गए विकास कार्यों के भुगतान पर रोक लगा दी। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विकास कार्यों का भुगतान हो सकेगा। एडीएम के फरमान से ब्लॉक प्रमुख व समर्थकों में हड़कंप मच गया है।