{"_id":"5f1b37928ebc3e63d7045b36","slug":"bleaching-powder-should-be-sprayed-kaushambi-news-ald281890348","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लीचिंग पाउडर का कराया जाए छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लीचिंग पाउडर का कराया जाए छिड़काव
विज्ञापन
Bleaching powder should be sprayed
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लीचिंग पाउडर का कराया जाए छिड़काव
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में बैठक की गई। इसमें सीडीओ इंदसेन सिंह ने जनपद के सभी निकायों एवं ग्राम सभाओं में अभियान चलाकर स्वच्छता का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। कूड़ा निस्तारण, जलभराव के साथ हर किसी को शुद्घ पेयजल मुहैया कराने पर जोर दिया गया। सीडीओ ने गांवों, नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों में साफ-सफाई सैनिटाइजेशन एवं नालियों में ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव कराने का भी निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण माह चल रहा है। 31 जुलाई तक चलने वाले कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, जलभराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पर विशेष जोर देते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। उन्होने प्रत्येक गांवो एवं नगर पंचायतों में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन एवं नालियों में ब्लीचिंग का छिड़काव कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि टीम से गांव-गांव लोगों को जागरूक कराएं। जिससे कि लोग अपने घर एवं आस-पड़ोस को स्वच्छ और साफ सुथरा रखें, जलजमाव न होने दें, नाले नालियों में कूड़ा न डालें, डस्टबिन पर ही कूडा डालें। उन्होंने कहा कि जलजनित रोग मच्छरों के कारण होते हैं। जहां पर गंदा पानी या गंदगी रहती है वहां मच्छर पनपते हैं। बैठक में एडीएम मनोज, सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी, डीडीओ विजय कुमार समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।