फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Blacked Out of 27 offices , including ADM

एडीएम समेत 27 दफ्तरों की बत्ती गुल

Wed, 25 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Wed, 25 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल बकाया होने पर मंगलवार को एडीएम कार्यालय समेत 27 दफ्तरों की बत्ती गुल कर दी गई। अवर अभियंता ने बताया कि 36 लाख रुपये से भी अधिक बिजली का बिल बकाया है। कई बार नोटिस भेजने के बाद भी विभागाध्यक्ष बिल का भुगतान नहीं करा रहे थे।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष खात्मे से पहले बकाया वसूली के लिए बिजली विभाग सक्रिय हो गया है। बकायेदारों से वसूली को कार्रवाई की जा रही है। अब बिजली विभाग ने बिल भुगतान नहीं किए जाने पर सरकारी कार्यालयों की भी बत्ती गुल करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को बिजली विभाग ने अभियान चलाते हुए कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम कार्यालय, एसडीएम मंझनपुर कार्यालय, डीआईओएस दफ्तर, जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय के साथ ही विकास भवन में अधिशासी अभियंता कार्यालय प्रांतीय खंड, लोक निर्माण खंड, जिला युवा कल्याण, बाल विकास, अपर जिला विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, लघु सिंचाई विभाग, समाज कल्याण, डीपीआरओ, अल्पसंख्यक विभाग, होमगार्ड, सेवायोजन, सहकारिता विभाग, पीआरडी और सरस हाल समेत करीब 27 कार्यालयों की बत्ती गुल कर दी है। अभिर अभियंता मंझनपुर चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि इन सभी विभागों पर 30 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया है। अवर अभियंता के मुताबिक इन कार्यालयों के विभागाध्यक्षों को नोटिस भेजकर भुगतान के लिए 20 मार्च तक का समय दिया गया था। इसके बाद भी भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed