{"_id":"5824c5534f1c1b067fb3a88c","slug":"black-out-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरैंया गांव में माह भर से ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरैंया गांव में माह भर से ब्लैक आउट
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
other
रहीमपुर मौनाली उपकेंद्र के सरैंया मजरा अगियौना में माह भर से ब्लैक आउट है। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद उत्पन्न हुई समस्या को विभाग ठीक नहीं कर सका। उधर कोटे की दुकान में मिट्टी का तेल महज एक लीटर मिल रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है।
सरैंया गांव में बिजली विभाग ने दस केवीए के ट्रांसफार्मर मोहल्ले-मोहल्ले में लगवा रखा है। एक ट्रांसफार्मर में गांव के अफसर हुसैन, अहमद हसन, मो. तरमीम सहित दस उपभोक्ताओं ने कनेक्शन ले रखा है। इनके घरों को बिजली आपूर्ति देने वाला ट्रांसफार्मर माह भर पहले फुंक गया। मामले की जानकारी उपभोक्ताओं ने जेई विनम्र पटेल को दी तो उन्होंने बदलवाने का आश्वासन दिया। पखवारे भर ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर उपभोक्ताओं ने शिकायत एक्सईएन से की थी।
माह भर का समय बीत जाने के बाद दस केवीए का फुंका ट्रांसफार्मर ठेकेदार नहीं बदल सका। उधर मिट्टी का तेल भी कोटेदार एक लीटर से अधिक नहीं दे रहा। ऐसे में उपभोक्ताओं को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। ट्रांसफार्मर न बदले जाने से उपभोक्ताओं में महकमे के प्रति नाराजगी है।