{"_id":"60e5fb518ebc3ebf5409bf9e","slug":"black-out-in-charva-for-24-hours-mla-surrounded-xen-office-kaushambi-news-ald310318389","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरवा में 24 घंटे से ब्लैक आउट, विधायक ने एक्सईएन दफ्तर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरवा में 24 घंटे से ब्लैक आउट, विधायक ने एक्सईएन दफ्तर घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनौरी के चरवा फीडर में पिछले 24 घंटे से ब्लैक आउट है। क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं मिलने से लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। समस्या को लेकर चायल विधायक संजय गुप्ता ने बुधवार को एक्सईएन चायल के दफ्तर पहुंच कर घेराव किया। व्यवस्था में सुधार के लिए विधायक ने एक्सईएन को कड़ी फटकार भी लगाई है।
मनौरी पॉवर हाउस से संबद्ध चरवा उपकेंद्र से इलाके के दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। सोमवार की शाम से ही चरवा उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे क्षेत्र के चरवा नगर सहित समसपुर, काजू, धमसेड़ा, जलालपुर शाना, हरदुआ, पकसराई, उदाथू आदि सहित अन्य गांवों में ब्लैक आउट है। बिलजी आपूर्ति ठप होने से लोगों को उमसभरी गर्मी के साथ ही पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत चायल विधायक संजय गुप्ता से की तो बुधवार को विधायक ने चायल स्थित एक्सईएन दफ्तर जाकर एक्सईएन आर राम का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने एक्सईएन को जल्द ही व्यवस्था में सुधार करने को कहा। एक्सईएन ने बिजली के जर्जर तार और पोल को ठीक करने का हवाला देते हुए जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया है। बुधवार की देर शाम तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।