फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Black Monday: Tathagata's ashram rocked by screams

ब्लैक मंडे : चीत्कार से दहली तथागत की तपस्थली

Tue, 29 Apr 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 29 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Black Monday: Tathagata's ashram rocked by screams
जनपद वासियों के लिए सोमवार का दिन काला साबित हुआ। जहां देखो वहीं, मौत की मनहूस खबर ने लोगों का दिल दहलाती रही। टीवी चैनल से लेकर सोशल मीडिया पर मौत की खबरें देख व सुन कर लोग दहल उठे। पुलिस-प्रशासन जहां मदद व कानूनी औपचारिकता पूरी करने के लिए दौड़ लगाते रहे। वहीं, जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाते दिखे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब छह बजे सबसे पहले पश्चिमशरीरा इलाके में दुष्कर्म के बाद युवती की गला रेतकर हत्या की खबर सुर्खियों में रही। एसपी, एएसपी, सीओ कई थानों की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसकी चर्चा लोगों के बीच अभी खत्म नहीं हुई थी कि करीब सात बजे कोखराज के टीकरडीह गांव में मिट्टी का टीला ढहने से पांच लोगों की मौत व चार लोगों के जख्मी होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

आननफानन में एसपी, एएसपी, कोखराज व संदीपन घाट पुलिस के साथ टीकरडीह गांव पहुंच गए। बुलडोजर की मदद से मिट्टी का टीला हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम और घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डीएम मधुसूदन हुल्गी सहित राजस्व अधिकारी के अलावा जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे। इसी बीच पश्चिम शरीरा के बरुआ गांव में युवक के फंदे से लटके होने की जानकारी पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सैनी कोतवाली के मेड़ीपुर स्थित तालाब में युवक के डूबने से मौत की खबर सोशल मीडिया का हिस्सा बनी रही। बहरहाल पूरा दिन पीड़ित परिवारों के करुण क्रंदन से लोग सिहर उठे। वहीं पुलिस अफसर से लेकर आम जन तक सोमवार को काला दिन बताकर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed