फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BKU's dharna demanding transfer of consolidation accountant

Kaushambi News: चकबंदी लेखपाल के तबादले की मांग को लेकर भाकियू का धरना

Sat, 28 Jun 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 28 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
BKU's dharna demanding transfer of consolidation accountant
चकबंदी लेखपाल के खिलाफ प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
चायल। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में लेखपाल के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर स्थानांतरण की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष चंदू तिवारी ने बताया कि नूरपुर हाजीपुर निवासी शनि यादव से भूमि पैमाइश के लिए लेखपाल ने दस हजार रुपये रिश्वत ली है। इसके बावजूद भूमि की पैमाइश नहीं की गई। आरोप है कि अब वह रुपये लौटाने से इन्कार कर रहा है। मखऊपुर के मजरा पिपरी गांव निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद ने भी बताया कि चकबंदी अधिकारी के आवेदन के बाद भी लेखपाल भूमि की पैमाइश नहीं कर रहा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने लेखपाल के तबादले और जांच कर कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मो. शाहिद, बिंदेश्वरी प्रसाद, विकास कुमार, राजन उपाध्याय, शनि सिंह, सुनीता देवी, गीता देवी समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed