{"_id":"1e52daba67813be76316a7e148300d31","slug":"bku-started-the-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने शुरू की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने शुरू की भूख हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 28 Nov 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सिराथू में बने 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र को चालू कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान भाकियू के मंडल अध्यक्ष ने उपकेंद्र के चालू चालू होने पर ही अनशन खत्म करने का ऐलान किया है।
सिराथू में बने 132 केवीए बिजली उपकेंद्र को चालू कराने के लिए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता 13 नवंबर से सिराथू में धरने पर बैठे थे। करीब पखवारे भर से धरने पर बैठने के बाद भी उपकेंद्र चालू नहीं किए जाने पर बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। भाकियू के मंडल अध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान कराना ही भाकियू का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि विद्युत उपकेंद्र सिराथू कई महीनों से बनकर तैयार है। अफसरों की मनमानी के कारण उपकेंद्र को चालू नहीं किया जा रहा है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए नलकूप चलाने में दिक्कत आ रही है। जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान ने कहा कि सिराथू क्षेत्र के सभी विद्युत सब स्टेशनों पर ओवर लोड है। इससे लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। भाकियू नेताओं ने कहा कि उपकेंद्र चालू होने के बाद ही अनशन खत्म होगा। इस मौके पर सुशील सिंह, सिद्धशरण गुप्ता, रणवीर सिंह, सुनीता देवी, नूरजहां, धर्मराज तिवारी, लवकुश, मोतीलाल, पंचमलाल, शिवकन्या, रामसमुझ, मुन्नीलाल, विजय तिवारी, सुरेंद्र , मुख्तार अहमद, धर्मराज सिंह, रियाज अहमद, सूर्यपाल सिंह, गनेश प्रसाद, गिरधारीलाल आदि मौजूद रहे।