Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BKU protested against the problems of farmers

Kaushambi News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 Feb 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 08 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
BKU protested against the problems of farmers
कलक्ट्रेट में एडीएम को मांगो का ज्ञापन सौंपते भाकियू के कार्यकर्ता।  स्रोत : संगठन
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) गुट के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता डायट मैदान में एकत्रित हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए किसान पैदल मार्च कर कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां जिलाधिकारी के नाम संबोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम ओम प्रकाश को सौंपा गया। ज्ञापन में चायल स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में ट्रेजरी चालान जमा कराने की अनुमति, चायल यूनानी अस्पताल के जर्जर भवन को गिराकर नया भवन बनाने, नेवादा ब्लॉक के बड़ा पिपरहाटा गांव की 150 बीघा कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ने के लिए सरकारी नलकूप लगवाने की मांग की गई। इसके अलावा इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण, ग्राम सभाओं में हैंडपंप लगवाने के साथ सफाई व्यवस्था सुधारने और बिदनपुर ककोढ़ा गांव में जल जीवन मिशन की टंकी से जलापूर्ति शुरू कराने की मांग उठाई गई। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed