फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BJP's National General Secretary listed the achievements of Modi government

Kaushambi News: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

Sun, 15 Jun 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 15 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
BJP's National General Secretary listed the achievements of Modi government
अजुहा। केंद्र सरकार के 11 साल पूरे हो गए हैं। शनिवार को सयारा स्थित मां शीतला अतिथि गृह (सर्किट हाउस) में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने सरकार के कार्यों की उपलब्धि गिनाईं।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अलग पहचान बनाई है। देश विकास के नए कीर्तिमान बना रहा है। बिजली, सोलर एनर्जी, एक्सप्रेस-वे, हाईवे हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कौशाम्बी को लेकर कहा कि यहां बुद्ध की 51 फिट की कांस्य प्रतिमा लगाने की तैयारी है। इसके साथ ही कौशाम्बी को बौद्ध सर्किट से जोड़ा गया है। अब इसे पर्यटन के हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व सांसद विनोद सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद, संजय गुप्ता व लाल बहादुर समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। सर्किट हाउस में कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय महासचिव अजुहा व नगर पंचायत अजुहा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed