फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BJP members make 20 thousand women

20 हजार महिलाओं को सदस्य बनाएगी भाजपा

Thu, 04 Dec 2014 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 04 Dec 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP members make 20 thousand women
मंझनपुर। भाजपा अब महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की कवायद में लगी है। इसके लिए बुधवार को महिला मोर्चा की बैठक हुई। इसमें सदस्यता अभियान की रूपरेखा बनाई गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले की 20 हजार महिलाओं को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

मंझनपुर के ओसा कस्बे में बुधवार को भाजपा जिला कार्यकारिणी की ओर से महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को गांव-गांव शिविर लगाकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

साथ ही महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के दौरान बरती जाने वाली बारीकियों को भी रूबरू कराया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले की 20 हजार महिलाओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहाकि पार्टी ने जो लक्ष्य रखा है। उन्होंने मोर्चा से जुड़ी सभी पदाधिकारियों से पार्टी के इस मिशन को पूरा करने के लिए लगन के साथ जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर अनीता सचान, माधुरी केसरी, तारा देवी, मीना केसरवानी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed