{"_id":"69bef9fa33aa150929095c8b","slug":"bjp-leaders-son-and-brother-beaten-up-over-transaction-dispute-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-138468-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: लेनदेन विवाद में भाजपा नेता के बेटे व भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: लेनदेन विवाद में भाजपा नेता के बेटे व भाई को पीटा
Sun, 22 Mar 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
सैनी के करनपुर सौरई गांव में लेनदेन के विवाद को लेकर भाजपा नेता के बेटे व भाई को कुछ लोगों ने पीट दिया। मारपीट के बाद वह धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के मुताबिक करनपुर सौरई निवासी भाजपा नेता ओम प्रकाश पासी के बेटे जय प्रकाश पासी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे वह अपने चाचा संतोष के साथ करनपुर चौराहे पर सामान लेने गए थे। इसी बीच मधवामई निवासी विनोद सिंह, उसका भाई प्रमोद सिंह, बिल्ला समेत तीन अज्ञात वहां आ गए।
पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद करने लगे। बताया कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना में जय प्रकाश को चोटें आई हैं।