फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bjp leaders lodge fir

मकान कब्जा करने में भाजपा नेता सहित आधा दर्जन फंसे

Fri, 10 Jan 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
bjp leaders lodge fir
मंझनपुर। दिवंगत भाजपा नेता अनिल चौरसिया के मकान पर कब्जा करने के मामले में भाजयुमो के जिला मंत्री सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ घर का ताला तोड़कर मकान कब्जा करने, बलवा व तोडफ़ोड़ का केस दर्ज हुआ है। सदर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई दिवंगत भाजपा नेता के पत्नी की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गौरा ओसा गांव निवासी मीना चौरसिया ने बताया कि पेट्रोल पंप के बगल स्थित मकान में वह रहती है। इसी मकान पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री हर्ष केसरवानी कब्जा करना चाहते हैं। बुधवार को मकान का जबरन ताला तोड़कर तोडफ़ोड़ किया गया। जान से मारने की धमकी भी दिया गया। सूचना के बाद सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्ष को कोतवाली लाई। भाजपा नेता का कहना है कि डेढ़ साल पहले उन्होंने मकान दिवंगत अनिल चौरसिया से खरीदा था। इसका बैनामा भी उनके पास है। जबकि मीना चौरसिया का कहना है कि मकान की बिक्री गलत तरीके से हुई है। इस मामले मे मीना चौरसिया की तहरीर पर भाजयुमो के जिला मंत्री हर्ष केसरवानी, अनुपम, मानस सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ ताला तोडने, बलवा आदि की धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed