नेवादा में भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
नेवादा। नेवादा ब्लॉक मुख्यालय में शनिवार को गुस्साए भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। यह विरोध प्रदर्शन राहुल गांधी के रेप इन इंडिया वाले बयान को लेकर किया गया।
बताया जाता है कि झारखंड की रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदुस्तान बलात्कार की राजधानी बन गया है। राहुल गांधी ने मेक इन इंडिया की तुलना रेप इन इंडिया से की थी। इसी बयान के विरोध में शुक्रवार को नेवादा ब्लॉक के भाजपाइयों ने ब्लॉक मुख्यालय के पास सड़क पर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शन कि अगुवाई युवा भाजपा नेता व दुर्गापुर प्रधानपति भरत भूषण द्विवेदी ने की। कहा कि रेप इन इंडिया का बयान देने का जो दुस्साहस राहुल गांधी ने किया है, इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी पड़ेगी। इस मौके पर भरत भूषण, विवेक शुक्ला, ओम प्रकाश द्विवेदी, सोनू सिंह, गुड्डू, ध्रुव सिंह, अनूप द्विवेदी, बबलू तिवारी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।